ePaper

काजोल-अजय ने बेटी के लिए सिंगापुर में खरीदा लग्‍जरी अपार्टमेंट, इसलिए किया ये बड़ा फैसला!

Updated at : 01 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
काजोल-अजय ने बेटी के लिए सिंगापुर में खरीदा लग्‍जरी अपार्टमेंट, इसलिए किया ये बड़ा फैसला!

काजोल और अजय देवगन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने चैट को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों की नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आई थी. अब यह कपल फिर एक बार चर्चा में हैं. लेकिन इसबार उनकी चर्चा में आने को कारण उनका कोई प्रोजेक्‍ट नहीं बल्कि उनकी 15 वर्षीया बेटी न्‍यासा हैं. मुंबई मिरर […]

विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने चैट को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों की नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आई थी. अब यह कपल फिर एक बार चर्चा में हैं. लेकिन इसबार उनकी चर्चा में आने को कारण उनका कोई प्रोजेक्‍ट नहीं बल्कि उनकी 15 वर्षीया बेटी न्‍यासा हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार काजोल और अजय ने अपनी लाडली के लिए सिंगापुर में एक लग्‍जरी अपार्टमेंट खरीदा है. जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. इसकी वजह भी सामने आई है.

आप सोच रहे होंगे अजय-काजोल ने न्‍यासा के लिए अपार्टमेंट क्‍यों खरीदा है. इसकी वजह न्‍यासा की एजुकेशन बताई जा रही है. न्‍यासा सिंगापुर के नामी यूनाईटेड वर्ल्‍ड कॉलेज ऑफ साउथ र्इस्‍ट एशिया में पढ़ती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, न्‍यासा को स्‍कूल बोर्डिंग की सुविधा दे रहा है लेकिन शांत स्‍वभाव की न्‍यासा को वहां का माहौल पसंद नहीं आ रहा है और वे अपने घर में रहना चाहती हैं. बेटी की खुशी के लिए काजोल और अजय देवगन ने सिंगापुर में अपार्टमेंट की तलाश शुरू की थी और आखिरकार उन्‍होंने एक अपार्टमेंट फाइनल कर लिया. ऑर्किड रोड पर बना यह अपार्टमेंट शहर के पॉश इलाके में आता है.

खबर के मुताबिक, नये साल की शुरुआत के साथ ही न्‍यासा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जायेंगी. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि न्‍यासा यहां अकेली रहनेवाली हैं या काजोल-अजय में से उनके साथ कोई रहेंगे.

गौरतलब है कि, काजोल और अजय अपने बच्‍चों को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं. काजोल एक स्ट्रिक्ट मां हैं. वे बच्‍चों की हर छोटी बड़ी चीजों का ख्‍याल रखती हैं. काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ में नजर आई थीं. वहीं अजय देवगन एक फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola