आखिर करीना के साथ फिल्म क्यों नहीं करना चाहते सैफ अली खान, आप भी जानें

मुंबई : रियल लाइफ में पति-पत्नी सैफ अली खान और करीना कपूर खान रील लाइफ में कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दर्शकों भी रियल लाइफ के पति-पत्नी को रील लाइफ में देखना पसंद करते है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आयी है, जो सैफ और करीना के फैंस को मायूस कर […]
मुंबई : रियल लाइफ में पति-पत्नी सैफ अली खान और करीना कपूर खान रील लाइफ में कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दर्शकों भी रियल लाइफ के पति-पत्नी को रील लाइफ में देखना पसंद करते है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आयी है, जो सैफ और करीना के फैंस को मायूस कर सकता है.
जी हां, सैफ और करीना को वैसे तो हम फिल्मों में साथ काम करते हुए देख ही चुके हैं, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी पर्दे पर नजर नहीं आएगा. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है. पिछले दिनों ही उन्होंने मीडिया से खुलकर बातें शेयर कीं.
एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा कि, ‘मैं करीना के साथ कभी काम नहीं करना चाहता. क्योंकि मैं और करीना एक-दूसरे के साथ बेहद सहज महसूस करते हैं और यही सहजता अच्छे सिनेमा के सकारात्मक पहलू को बिगाड़ देता है. अजनबियों के साथ काम करना काफी दिलचस्प होता है क्योंकि ये एक स्वार्थी प्रोफेशन है.’
गौर हो कि , करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी के 16 अक्टूबर को 6 साल पूरे हो गये और यह जोड़ी 5 फिल्मों में साथ नजर आयी है, जिनमें ‘एलओसी’, ‘ओमकारा’, ‘कुर्बान’, ‘टशन’ और ‘एजेंट विनोद’ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










