ePaper

PHOTO: इस एक्‍ट्रेस से दिल लगा बैठे हैं फरहान अख्‍तर, खुद किया इजहार

Updated at : 16 Oct 2018 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: इस एक्‍ट्रेस से दिल लगा बैठे हैं फरहान अख्‍तर, खुद किया इजहार

पिछले काफी दिनों से फरहान अख्‍तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर के इश्‍क के चर्चे है. दोनों ने इसपर चुप्‍पी साध रखी है. लेकिन अब लग रहा है कि फरहान अख्‍तर से अपने इस रिश्‍ते को दुनिया के सामने लाने का फैसला कर लिया है. फरहान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तसवीर शेयर की है […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से फरहान अख्‍तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर के इश्‍क के चर्चे है. दोनों ने इसपर चुप्‍पी साध रखी है. लेकिन अब लग रहा है कि फरहान अख्‍तर से अपने इस रिश्‍ते को दुनिया के सामने लाने का फैसला कर लिया है. फरहान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे शिबानी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. इस तसवीर में फरहान का बैक दिख रहा है कि वहीं शिबानी उनका हाथ पकड़े कैमरे की ओर देख रही हैं. इस तसवीर के बाद दोनों के रिश्‍ते पर मुहर लग गई है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए फरहान ने दिल वाला इमोजी बनाया है. कुछ दिनों पहले फरहान ने शिबानी को बर्थडे विश किया था. फोटो शेयर करते हुए उन्‍होंने किस वाली इमोजी बनाई थी. इसके बाद दोनों के अफेयर वाली खबरों को हवा मिल गई थी.

https://www.instagram.com/p/Bo8bI2BBECD/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

शिबानी से पहले फरहान का नाम श्रद्धा कपूर से जुड़ा था. दोनों कलाकारों को एकसाथ ज्‍यादा से ज्‍यादा टाइम बिताते देखा गया था. हालांकि इस संबंध में श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने ऐसी खबरों का खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. यह बेसलेस खबर है जिससे मेरी बेटी की इमेज खराब हो रही है.

बता दें कि शिबानी आखिरी बार टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में नजर आई थीं. अपने हॉट एंड बोल्‍ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उन्‍होंने आईपीएल के भी कई सीजन्‍स होस्‍ट किये हैं. शिबानी साल 2017 में सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म ‘नूर’ में नजर आई थीं. इससे पहले वे शाहिद कपूर की फिल्‍म शानदार में दिख चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola