शाहिद और प्रियंका की कैमेस्ट्री दिखेगी सिल्वर स्क्रीन पर?

मुंबई:सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कैमेस्ट्री देखने को मिल सकती है. खबरों की माने तो निर्देशक अभिषेक चौबे एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें इन दोनों को वे साईन करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म का नाम ‘उड़ता पंजाब’ है. इस संबंध में जानकारी […]
मुंबई:सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कैमेस्ट्री देखने को मिल सकती है. खबरों की माने तो निर्देशक अभिषेक चौबे एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें इन दोनों को वे साईन करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म का नाम ‘उड़ता पंजाब’ है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए चौबे ने कहा कि मैं एक नयी फिल्म बनाने जा रहा हूं जिसका स्क्रिप्ट तैयार है. मैं इस फिल्म के बारे में शाहिद से मिल चुका हूं. अभी वे काफी व्यस्त हैं उनसे डेट नहीं मिल सका है इसलिए फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता.
सूत्रों की माने तो चौबे ने इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा को लेने का मन बनाया है. इसके लिए वे प्रियंका से संम्पर्क साधे हुए हैं. शाहीद और प्रियंका फिल्म तेरी मेरी कहानी में अंतिम बार दिखे जोकि बॉक्स ऑफिस में ज्यादा धूम नहीं मचा सकी. दर्शकों को उनकी जोड़ी फिल्म कमीने में का्फी अच्छी लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




