सैफ की बेटी सारा अली खान का ट्रैवल पार्टनर बना यह शख्स

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘सिंबा’ में दिखने वालीं हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है. फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए सारा और रणवीर सिंह स्विजरलैंड रवाना हो चुके हैं. शूटिंग से जब भी वक्त निकलता है सारा यहां की […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘सिंबा’ में दिखने वालीं हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है. फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए सारा और रणवीर सिंह स्विजरलैंड रवाना हो चुके हैं. शूटिंग से जब भी वक्त निकलता है सारा यहां की खूबसूरती का आनंद लेती है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करतीं हैं. हालांकि वह अकेली नहीं हैं, उनके साथ हैं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ कई अन्य लोग भी हैं.
यदि आपको याद हो तो सारा की पहली फिल्म केदारनाथ अब तक रिलीज नहीं हो सकी है. संभव है कि रणवीर सिंह स्टारर सिंबा ही पहले रिलीज हो जाये. सारा पिछले काफी वक्त से व्यस्त रही हैं. जल्द ही वह करण जौहर होस्टेड शो कॉफी विद करण में पिता सैफ अली खान के साथ आपको दिखेंगी.
यहां चर्चा कर दें कि सिंबा तमिल फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है जिसमें रणवीर सिंह लीड किरदार में नजर आयेंगे. सारा अली खान के कैरियर की बात की जाए तो सिंबा उनकी दूसरी फिल्म है. रोहित शेट्टी के साथ सारा की ट्यूनिंग बहुत जल्द जम चुकी है. चह इससे पहले भी रोहित के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




