ePaper

प्रियंका चोपड़ा की बहन ने जीजा निक जोनास से की ऐसी डिमांड, ''देसी गर्ल'' भी हैरान

Updated at : 13 Oct 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की बहन ने जीजा निक जोनास से की ऐसी डिमांड, ''देसी गर्ल'' भी हैरान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिछले दिनों ही प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की थी. सगाई के बाद दोनों आउटिंग के लिए बाहर भी गये थे. दोनों की तसवीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है. प्रियंका के साथ-साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिछले दिनों ही प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की थी. सगाई के बाद दोनों आउटिंग के लिए बाहर भी गये थे. दोनों की तसवीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है. प्रियंका के साथ-साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी इस शादी को लेकर खासा उत्‍साहित है. परिणीति इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘नमस्‍ते इग्‍लैंड’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. हाल ही में उन्‍होंने प्रियंका और निक की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया.

‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ के प्रमोशन के दौरान परिणीति ने बताया कि उन्‍होंने अपनी बहन की शादी को लेकर क्‍या-क्‍या तैयारियां की है? उन्‍होंने बताया कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में जूता चुराई की रस्‍म में क्‍या करनेवाली हैं ?

बॉलीवुडलाईफ की खबर के अनुसार, जब उनसे पूछा गया कि निक-प्रियंका की शादी में वो जूता चुराई की रस्‍म में कितने रुपये मांगेंगी तो परिणीति ने खुलासा किया कि, उन्‍होंने निक को पहले ही बता दिया है कि उन्‍हें जुता चुराई की रस्‍म में 5 मिलियन डॉलर देने होंगे. हालांकि परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि निक ने उन्‍हें 5 डॉलर देने का वादा किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनास की वजह से सुबह 3 बजे बहन को किया था कॉल

परिणीति के अनुसार, वा अपने जीजा को इतनी आसानी से नहीं छोड़नी वाली है और मोल-भाव करने के बाद ही उन्‍हें उनके जूते वापस करेंगी. गौरतलब है कि जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तो देसी गर्ल ने परिणी‍ति को सबसे पहले वीडियो कॉल करके इस बारे में बताया था. परिणीति ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था.

जब परिणीति से इस बारे में पूछा गया कि वो प्रियंका की शादी में किन-किन गानों पर परफॉर्म करनेवाली हैं तो उन्‍होंने बताया कि, ‘तूने मारी एंट्री’, ‘सी गर्ल’, ‘राम चाहे लीला चाहे’, ‘इन माई सिटी’ जैसे गानों पर तो डांस करेगी ही, इसके अलावा वो निक के गानों पर भी थिरकने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola