प्रतीक बब्बर की कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2018 11:43 AM
पणजी : बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लग जाने के बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया. पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने […]
पणजी : बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लग जाने के बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया. पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने आरोप लगाया कि बब्बर की कार ने उसकी स्कूटर में टक्कर मार दी. वह उस समय अपनी बहन के साथ स्कूटर से जा रहा था.
Bollywood actor Prateik Babbar was booked under the Motor Vehicles Act for dangerous driving
Read @ANI Story | https://t.co/Eu2CbTxHHn pic.twitter.com/UvhcDmOeUB
— ANI Digital (@ani_digital) October 10, 2018
निरीक्षक ने बताया कि हमने कार को जब्त कर लिया है. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की आगे जांच की जा रही है. पाओलो ने बताया कि प्रतीक वन वे पर गाड़ी चला रहे थे.
गौरतलब है कि प्रतीक बब्बर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर के बेटे हैं. प्रतीक बब्बर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इस बारे में प्रतीक बब्बर ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










