17 साल की उम्र में भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, निधन के बाद हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 9:31 AM
नयी दिल्ली : प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका हमेशा चाहते थे कि उनकी और कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी को लोगों के सामने आनी चाहिए क्योंकि यह रूढ़िवादी समाज में विशेष और अनोखी थी. फिल्मकार लाजमी ने अपने संस्मरण में यह बात लिखी है. लाजमी का मुंबई में रविवार को तड़के 64 साल की उम्र में […]
नयी दिल्ली : प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका हमेशा चाहते थे कि उनकी और कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी को लोगों के सामने आनी चाहिए क्योंकि यह रूढ़िवादी समाज में विशेष और अनोखी थी. फिल्मकार लाजमी ने अपने संस्मरण में यह बात लिखी है. लाजमी का मुंबई में रविवार को तड़के 64 साल की उम्र में निधन हो गया. वह और भूपेन हजारिका 40 साल हमराह रहे. हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी.
उस वक्त हजारिका 45 साल के थे. हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा ‘भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम’ में लाजमी ने कहा है, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया … इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी मैंने उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी.’
हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही. हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये…कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं.
उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी. भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है.’ हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था.
गौरतलब है कि मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का मुंबई में रविवार को सुबह 64 साल की उम्र में निधन हो गया.वे लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं. कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










