प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन, बोलीं रवीना टंडन- आपको मिस करूंगी

मुंबई : प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया. परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. वह 64 साल की थीं. लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं. उनके भाई देव लाजमी ने बताया, ‘‘उनका सुबह साढ़े […]
मुंबई : प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया. परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. वह 64 साल की थीं. लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं.
You will be missed Kalpanaji.Was not your time to go..but may your heart now be at peace.🙏🏻🕉🙏🏻 . Those days while shooting Daman will be a treasured memory. #KalpanaLajmi Om Shanti. pic.twitter.com/mtteS4nAlZ
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 23, 2018
उनके भाई देव लाजमी ने बताया, ‘‘उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं.’ लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं. वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं.
उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं. उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है. लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी. यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी. हजारिका उनके पार्टनर भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




