कलाकार को पानी की तरह होना चाहिये: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने से उन्हें यह सीख मिली है कि किसी के बारे में कभी भी कोई राय नहीं बनानी चाहिए. अभिनेता का कहना है कि मंटो का किरदार अदा करने के बाद लेखक का एक हिस्सा उनके […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने से उन्हें यह सीख मिली है कि किसी के बारे में कभी भी कोई राय नहीं बनानी चाहिए. अभिनेता का कहना है कि मंटो का किरदार अदा करने के बाद लेखक का एक हिस्सा उनके भीतर अब भी जिंदा है और उन्होंने इस फिल्म से किसी के बारे में राय नहीं बनाना सीखा है.
सिद्दीकी का मानना है कि जब भी कोई अभिनेता किसी का किरदार अदा करता है तो उस पात्र के जीवन का कुछ हिस्सा अभिनेता के साथ जुड़ जाता है और अभिनेता का कुछ हिस्सा समाप्त हो जाता है.
अभिनेता ने कहा, ‘ मेरा मानना है कि अभिनेता को पानी की तरह होना चाहिए. उसे जिस भी पात्र के सांचे में ढाला जाए, उसे वैसा ही बन जाना चाहिए…मैंने मंटो से किसी के बारे में भी राय नहीं बनाना सीखा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




