ePaper

शाहरुख-करीना के इस गाने पर टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्‍त डांस, धूम मचा रहा है ये VIDEO

Updated at : 11 Sep 2018 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख-करीना के इस गाने पर टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्‍त डांस, धूम मचा रहा है ये VIDEO

टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म इस साल के आखिर में रिलीज होनेवाली हैं. इस फिल्‍म से अनन्‍या पांडे और तारा सुतानिया डेब्‍यू कर रही हैं. इस फिल्‍म वे लीड एक्‍टर है और इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं. हाल ही […]

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म इस साल के आखिर में रिलीज होनेवाली हैं. इस फिल्‍म से अनन्‍या पांडे और तारा सुतानिया डेब्‍यू कर रही हैं. इस फिल्‍म वे लीड एक्‍टर है और इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें उनके डांस मूव्‍स देखकर हैरान हो जायेंगे. टाइगर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी जाने जाते हैं.

टाइगर इस वीडियो में शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्‍म ‘अशोका’ के गाने ‘छूके बोले ना छुना मुझे’ के ट्यून पर टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्‍त डांस किया है. टाइगर ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/BngRRZnny4x/?utm_source=ig_embed_loading

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 मे नजर आनेवाले हैं. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘रैंबो’ की रीमेक में दिखेंगे. ‘रैंबो’ हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की हिट सीरीज है. उनकी इस फिल्‍म का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. इस फिल्‍म को लेकर टाइगर इनदिनों जिम में घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola