VIDEO: सलमान खान ने आहिल को यूं सिखाई पेटिंग, रंगों में लिपटी दिखी मामा-भांजे की जोड़ी

सलमान खान के टीवी गेम शो ’10 का दम’ का रविवार को फिनाले एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने जमकर दर्शकों को एंटरटेन किया. अब सलमान ‘बिग बॉस 12’ को होस्ट करनेवाले हैं. इसके अलावा वे फिल्म ‘भारत’ को लेकर भी बिजी हैं. वे इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में शुमार […]
सलमान खान के टीवी गेम शो ’10 का दम’ का रविवार को फिनाले एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने जमकर दर्शकों को एंटरटेन किया. अब सलमान ‘बिग बॉस 12’ को होस्ट करनेवाले हैं. इसके अलावा वे फिल्म ‘भारत’ को लेकर भी बिजी हैं. वे इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में शुमार किये जाते हैं. बावजूद इसके दबंग खान अपने परिवार को समय देना नहीं भूलते. उनका और उनके भांजे आहिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मामा-भांजे की जोड़ी रंगों में लोट-पोट होकर पेटिंग बना रहे हैं. डेढ़ साल के आहिल पेटिंग के साथ-साथ सलमान संग मस्ती करते दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Bnf9lsJDNLx/?utm_source=ig_embed_loading
वीडियो में आहिल कैनवास पर अपने हाथ और पैर से रंग लगा रहे हैं और सलमान उन्हें निर्देश दे रहे हैं. सलमान उन्हें गोद में उठाकर रंग भरवा रहे हैं. आहिल के साथ सलमान भी जमीन पर लेटते नजर आ रहे हैं और आहिल उन्हें देखकर बेहद खुश है. इतना ही नहीं आहिल रंग-रंग भरते कैनवास पर गिर पड़ते हैं लेकिन हंसते हुए उठकर फिर रंग भरने लगते हैं.
https://www.instagram.com/p/BmX7VOxn-Qi/?utm_source=ig_embed_loading
बता दें कि कुछ हफ्तों पहले सलमान अपनी मां सलमा खान के साथ माल्टा की सड़कों पर घूमते नजर आये थे. इस सैर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




