ePaper

शाहिद कपूर ने क्‍यों बेटे का नाम रखा जैन, मां नीलिमा ने किया खुलासा

Updated at : 10 Sep 2018 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने क्‍यों बेटे का नाम रखा जैन, मां नीलिमा ने किया खुलासा

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बन गये हैं. दोनों ने अपने बेटे का नाम जैन कपूर भी रख दिया है. मीरा और जैन दोनों हॉस्पिटल से घर आ गये है और दोनों बिल्‍कुल ठीक है. इस कपल की पहले से एक बेटी मीशा कपूर है. मीशा का जन्‍म 26 अगस्‍त 2016 को […]

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बन गये हैं. दोनों ने अपने बेटे का नाम जैन कपूर भी रख दिया है. मीरा और जैन दोनों हॉस्पिटल से घर आ गये है और दोनों बिल्‍कुल ठीक है. इस कपल की पहले से एक बेटी मीशा कपूर है. मीशा का जन्‍म 26 अगस्‍त 2016 को हुआ था. अब शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने इस बात का खुलासा किया है कि शाहिद के बेटे का नाम जैन क्‍यों रखा गया है. जानें नीलिमा अजीम ने क्‍या कहा…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलिमा ने बताया, बेटे का नाम जैन होगा इसका फैसला मीरा ने पहले ही कर लिया था. उन्‍होंने बताया कि, जब मीशा हुई तो तय था कि लड़की होगी तो मीशा नाम होगा और लड़का हुआ तो जैन.

https://www.instagram.com/p/BkzuIMJFQHq/?utm_source=ig_embed_loading

नीलिमा ने आगे बताया कि, ‘ मुझे लग रहा था कि इस बार दोनों को बेटा होगा. मैंने ऐसा सपने में देखा था. मैंने शाहिद को बताया था कि मुझे चार नाम पसंद है- शाहिद, ईशान, कामरान और जैन. इनमें से हमने जैन नाम को पहले ही फाइनल कर लिया था. मेरे बेटे शाहिद का परिवार अब पूरा हो गया है. मां बनने के पूरे प्रोसेस में मेरी बहू मीरा काफी मजबूत रही हैं.’

बता दें कि मीरा राजपूत फिल्‍मी बैकग्राउंड से नहीं हैं. शाहिद ने 7 जुलाई 2015 को दिल्‍ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola