शाहिद कपूर ने बेटे का नाम रखा ज़ैन कपूर, जानें इस नाम का मतलब…

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है. मीरा ने बुधवार को हिंदूजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था. इस जोड़ी की यह दूसरी संतान है. उनकी दो वर्षीया बेटी मीशा कपूर है. बच्चे को जन्म देने से पहले शाहिद की मां नीलिमा […]
मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है. मीरा ने बुधवार को हिंदूजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था. इस जोड़ी की यह दूसरी संतान है. उनकी दो वर्षीया बेटी मीशा कपूर है. बच्चे को जन्म देने से पहले शाहिद की मां नीलिमा अजीम, उनका भाई ईशान खट्टर, उनके पिता पंकज कूपर और उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक मीरा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. शाहिद ने अपने बेटे के नाम की जानकारी ट्विटर पर दी.
‘पद्मावत’ के अभिनेता ने लिखा, ‘ज़ैन कपूर आ गया है और हमें लगता है कि हमारा परिवार अब पूरा हो गया. दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया. हम बेहद खुश एवं आभारी हैं. आप सभी को प्यार.’
Zain Kapoor is here and we feel complete. Thank you for all the wishes and blessings. We are overjoyed and so grateful. Love to all. ❤️🙏
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 7, 2018
पहली बेटी मीशा का नाम शाहिद कपूर और मीरा के नाम को जोड़कर रखा गया था. मीरा के नाम का पहला अक्षर ‘मी’ और शाहिद के नाम के पहले अक्षर ‘शा’ को जोड़कर ‘मीशा’ रखा गया था. अब उन्होंने अपने बेटे का नाम भी हटकर रखा है. ज़ैन एक अरेबिक शब्द है जिसका मतलब ‘ब्यूटी’ (सुंदर) होता है.
बताया जा रहा है कि ज़ैन का नाम मीरा राजपूत ने फाइनल किया है. एक इंटरव्यू में मीरा ने बताया था कि इस बार बच्चे का नाम वे ही तय करेंगी क्योंकि बेटी का नाम शाहिद कपूर ने रखा था. गौरतलब है कि बेटे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा को यूजर्स के सुझाव मिलने लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










