ePaper

सलमान खान से शादी करने के लिये उत्‍तराखंड से मुंबई पहुंची युवती, और फिर...

Updated at : 06 Sep 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान से शादी करने के लिये उत्‍तराखंड से मुंबई पहुंची युवती, और फिर...

मुंबई : मानसिक रूप से परेशान एक युवती ‘बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से शादी रचाने की इच्छा लिये’ मुंबई पहुंच गयी. हालांकि पुलिस ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीया युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली […]

विज्ञापन

मुंबई : मानसिक रूप से परेशान एक युवती ‘बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से शादी रचाने की इच्छा लिये’ मुंबई पहुंच गयी. हालांकि पुलिस ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीया युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी. मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची. सलमान खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया. बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया. बाद में उसे परिवार के हवाले कर दिया गया.

सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच करायी. बाद में युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola