अब कबड्डी-कबड्डी करके ‘पंगा’ लेंगी कंगना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ में बिजी हैं. पिछले दिनों ही उनकी दूसरी फिल्म को लेकर एक नयी खबर सामने आयी है जिसका नाम ‘पंगा’ है. इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी करेंगी. फिल्म ‘पंगा’ में कंगना रनौत एक राष्ट्रीय स्तर की […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ में बिजी हैं. पिछले दिनों ही उनकी दूसरी फिल्म को लेकर एक नयी खबर सामने आयी है जिसका नाम ‘पंगा’ है. इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी करेंगी.
फिल्म ‘पंगा’ में कंगना रनौत एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाते दिखेंगी. हाल ही में कंगना से इस फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘ फिल्म पंगा मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि इस फिल्म में, मैं एक राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में दिखूंगी. ये रोल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होगा. मैं अश्विनी के साथ इस फिल्म पर काम करने के लिए उत्साहित हूं.
गौर हो कि फिल्म तनु वेड्स मनु : रिटर्न्स में कंगना हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाते नजर आयीं थी. वहीं कंगना की आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’बहुत जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था. इस पोस्टर में कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के आक्रामक अवतार में दिखाई दे रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










