VIDEO: अजय देवगन के बेटे ने कैमरे को देख की ऐसी हरकत, हैरान रह गईं काजोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 9:16 AM
इंडस्ट्री में इनदिनों स्टार किड्स का जलवा है. सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ रही है. सैफ-करीना के बेटे तैमूर और शाहरुख खान के बेटे अबराम के बाद अब अजय देवगन-काजोल का बेटा युग देवगन सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में अजय और काजोल अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट से निकल […]
इंडस्ट्री में इनदिनों स्टार किड्स का जलवा है. सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ रही है. सैफ-करीना के बेटे तैमूर और शाहरुख खान के बेटे अबराम के बाद अब अजय देवगन-काजोल का बेटा युग देवगन सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में अजय और काजोल अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट से निकल रहे थे. इस दौरान सामने कैमरामैन उनकी तसवीरें क्लिक कर रहे थे. इसी दौरान युग देवगन ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई हैरान रह गया.
युग ने कैमरा पर्सन को देख कर जीभ निकाली और हंसना शुरू कर दिया. युग की इस हरकत को देख कर मम्मी काजोल भी हैरान हो गईं और उसे अपने बुलाकर ऐसा करने से मना किया.
https://www.instagram.com/p/BmAcqm5HPei/?utm_source=ig_embed
युग की बहन न्यासा ने भी उन्हें ऐसा करने के लिए डांटा. इसके बाद काजोल ने कैमरा पर्सन से फोटो खिंचवाने के लिए मना कर दिया. इस मस्ती के दौरान पापा अजय देवगन पीछे से धीमी रफ्तार से आ रहे थे. शायद उन्हें इस बारे में पता भी नहीं चल पाया. बता दें कि यह वीडियो viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
गौरतलब है कि साल 1999 में अजय देवगन और काजोल ने महाराष्ट्रीयन रीति रीवाज से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी न्यासा और बेटा युग. न्यासा का जन्म साल 2003 में हुआ था और युग का जन्म साल 2010 में हुआ था. न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है जबकि युग मुंबई में ही पढ़ाई कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










