टाइगर श्रॉफ के ''स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'' की रिलीज डेट बदली गई, ये है कारण!

टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की रिलीज की तारीख बदल दी गई है. यह फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म इस साल 23 नवंबर को रिलीज होनेवाली थी. करण ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘एसओटीवाई 2′ की रिलीज की नई तारीख आ गई. एडमिशन अब […]
टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की रिलीज की तारीख बदल दी गई है. यह फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म इस साल 23 नवंबर को रिलीज होनेवाली थी. करण ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘एसओटीवाई 2′ की रिलीज की नई तारीख आ गई. एडमिशन अब 2019 की गर्मियों में होंगे.’ करण ने एक और ट्वीट में तसवीर पोस्ट करते हुए लिखा,’ 10 मई, 2019! गर्मियों में बढ़ेगी गर्मी.’
https://twitter.com/karanjohar/status/1023893565670404096?ref_src=twsrc%5Etfw
इस फिल्म में टाइगर के अलावा दो नये चेहरे नजर आयेंगे. इस फिल्म से तारा सुतानिया और अनन्या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं.
https://twitter.com/karanjohar/status/1023905843258028032?ref_src=twsrc%5Etfw
यह फिल्म साल 2012 में आई रोमांटिक फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ इ ईयर’ की सीक्वल है. जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था. इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था. तीनों चेहरे अब इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे बन गये हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो, माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ से टकराव से बचाने के लिए आगे खिसकाया गया है. यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने इस बाबत कोई बयान नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




