इंडो अमेरिकन फिल्म में सुनिधि

मुंबई:इस शीर्षक से आप यह मत समझ लीजिएगा कि गायिका सुनिधि चौहान ने गायकी छोड़ अब एक्टिंग को अपना कैरियर बना लिया है. दरअसल सुनिधि ने निर्देशक अटलांटा नागेंद्र की इंडो अमेरिकन फिल्म मुंभाई कनेक्शन में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी के दायरे में […]
मुंबई:इस शीर्षक से आप यह मत समझ लीजिएगा कि गायिका सुनिधि चौहान ने गायकी छोड़ अब एक्टिंग को अपना कैरियर बना लिया है. दरअसल सुनिधि ने निर्देशक अटलांटा नागेंद्र की इंडो अमेरिकन फिल्म मुंभाई कनेक्शन में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है.
गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी के दायरे में है. सूत्रों की मानें तो पहले पहल सुनिधि अटलांटा नागेंद्र की इस फिल्म को लेकर असमंजस में थी लेकिन जब सुनिधि को पता चला कि निर्देशक नागेंद्र विदेशी सिनेमा का एक जाना माना नाम है तो सुनिधि तुरंत इस फिल्म से जुड़ गयी.
इस फिल्म में सुनिधि अपनी शख्सियत के अनुसार एक पेपी नंबर को अपनी आवाज से सराहेंगी. गौरतलब है कि अमेरिका के अटलांटा गॉर्जिया में बसे निर्देशक अटलांटा नागेंद्र भारतीय मूल के कन्नड निर्देशक हैं. सुनिधि की यह इंडो अमेरिकन फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




