...जब काम आयी यामी की लॉ की पढ़ाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jul 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : पिछले दिनों ही यामी गौतम ने श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग खत्म की, जिसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी दिखेंगे. फिल्म में यामी एक लॉयर के रोल में हैं, जो शाहिद कपूर के खिलाफ केस लड़ती हैं. यामी के लिए लॉयर के […]
विज्ञापन
मुंबई : पिछले दिनों ही यामी गौतम ने श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग खत्म की, जिसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी दिखेंगे. फिल्म में यामी एक लॉयर के रोल में हैं, जो शाहिद कपूर के खिलाफ केस लड़ती हैं.
यामी के लिए लॉयर के रोल की तैयारी करना काफी रोमांचक था, क्योंकि उन्होंने कॉलेज में लॉ की स्टडी की है और इस दौरान वह कोर्टरूम भी गई हैं और हियरिंग में भी मौजूद रही हैं. शूटिंग शुरू करने से पहले अपने रोल की तैयारी के लिए उनका पिछला एक्सपीरियंस काफी काम आया है. हालांकि, यामी ने फुल-टाइम लॉ की पढ़ाई नहीं की है, लेकिन उनका बेसिक नॉलेज भी इस प्रोजेक्ट में काफी मददगार साबित हुआ.
इससे पहले यह बताया गया था कि, यामी ने अपने हिंदी डिक्शन को बेहतर बनाने के लिए हिंदी लिटरेचर की किताबें पढ़ी हैं, साथ ही उन्हें लॉ एवं रियल कोर्टरूम सेटिंग्स के बैकग्राउंड की नॉलेज भी है, इसलिए यामी को कोर्टरूम में देखना बेहद रोमांचक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




