सलमान खान का क्रिसमस धमाका, स्क्रिप्ट के चक्कर में फंसा यह दमदार सीक्वल...!

सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 की औसत सफलता के बाद नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में मीडिया में उनकी फिल्म किक 2 की घोषणाहुई थी. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज की […]
सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 की औसत सफलता के बाद नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में मीडिया में उनकी फिल्म किक 2 की घोषणाहुई थी.
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है.
फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी होगी. लेकिन नयी खबर यह आ रही है कि सलमान के फैंस को किक 2 का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
इसकी वजह है फिल्म की स्क्रिप्ट, जो अभी तक फाइनल नहीं हुई है.
ऐसा बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि किक 2 की स्क्रिप्ट उस लेवल की हो, जो इस फ्रैंचाइजी को और ऊपर ले जाये. इसलिए फिल्म की जिस स्क्रिप्ट पर अब तक चर्चा थी, उसमें अब बड़ाफेरबदलकियाजाएगा.
किक 2 की नयी स्क्रिप्ट के मुताबिक सलमान खान डबल रोल में होंगे. एक हीरो और दूसरा विलेन. फिल्म को रोचक ऐंगल देने के लिए इसकी स्क्रिप्ट नये सिरे से लिखी जा रही है.
टाइगर जिंदा है की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद सलमान ने यह साबित कर दिया है कि ईद भी उनकी और क्रिसमस भी. ऐसे में अब उनसेफैंस की उम्मीदें दोगुनी हैं. लेकिन कहीं स्क्रिप्ट के चक्कर में उम्मीदों पर पानी न फिर जाये!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




