VIDEO: जब ऐश्वर्या राय ने कहा, ””जवां है मोहब्बत, समझ लो इशारा””, तो…

मुंबई : इन दिनों अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं. ‘जी हां’ उनका एक गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के बोल हैं ‘जवां है मोहब्बत, समझ लो इशारा, अकेले-अकेले ना होगा गुजारा…’. ये उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां ‘ का पहना गाना है जिसमें उन्होंने अपनी अदाओं […]
मुंबई : इन दिनों अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं. ‘जी हां’ उनका एक गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के बोल हैं ‘जवां है मोहब्बत, समझ लो इशारा, अकेले-अकेले ना होगा गुजारा…’. ये उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां ‘ का पहना गाना है जिसमें उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों को फिदा होने पर मजबूर कर दिया है. यह गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर इसे लगभग एक करोड़ लोग देख चुके हैं.
फन्ने खां का ट्रेलर रिलीज , तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं अनिल और एश्वर्या
फिल्म में ऐश्वर्या बेबी सिंह के किरदार में हैं और इसमें बेबी सिंह गाना गाते हुए स्टेज पर परफॉर्म कर रही है. यहां चर्चा कर दें कि इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने की तैयारी में हैं. इस गाने का टाइटल है ‘मोहब्बत’ और इसे 1946 की फिल्म ‘अनमोल घड़ी’ से लिया गया है.
ओरिजिनल सॉंग की बात करें तो इसे नौशाद ने कंपोज किया था और इसे एक्ट्रेस नूर जहां पर फिल्माया गया था. वहीं इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और आवाज सुनिधि चौहान ने दी है. गाने में कोरियोग्राफ Frank Gatson Jr ने किया है और इसके लिए कॉस्टयूम मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किये हैं.
कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करेंगी ऐश्वर्या
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता नजर आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










