कैरियर के लिए इन बॉलीवुड सितारों ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट
Updated at : 25 Jun 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

आजकल की लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना आम बात है, अब ये टेंशन की वजह से हो या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की वजह से. ऐसा नहीं है कि ये समस्या आम लोगों के साथ ही है बल्कि अपनी हेल्थ और फिटनेस का बेहद ख्याल रखने वाले फिल्म सितारे भी बाल झड़ने की परेशानी […]
विज्ञापन
आजकल की लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना आम बात है, अब ये टेंशन की वजह से हो या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की वजह से. ऐसा नहीं है कि ये समस्या आम लोगों के साथ ही है बल्कि अपनी हेल्थ और फिटनेस का बेहद ख्याल रखने वाले फिल्म सितारे भी बाल झड़ने की परेशानी झेल चुके हैं . तो आईये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो काफी पहले चुके हैं गंजेपन के शिकार.
अमिताभ बच्चन : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बहुत समय पहले बालों के झड़ने की समस्या से गुजर चुकें हैं. अगर आप उनके पहले की और अब की तस्वीरें देखेंगे तो आप को यह साफ पता चल जायेगा कि उन्होंने बहुत पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर नये बाल लगवा लिए थे, जिस वजह से आज उनके बाल असली लगते हैं.
गोविंदा : अगर अपने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पुरानी फिल्में देखी होंगी तो आपको पता होगा कि उनके बाल कितने घने थे, लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गयी उनके बाल भी गायब हो गये फिर इसके बाद गोविंदा काफी समय के लिए बॉलीवुड से गायब हो गये. लेकिन अब अगर उनके बाल देखेंगे तो आपको साफ समझ में आ जायेगा कि उन्होंने बालों को उगाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवायी है.
सलमान खान : बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान आज सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं, पहले सलमान खान के बाल काफी अच्छे थे लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया कि उनके बाल कम होने लगे इसके बाद ही सलमान खान को भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेना पड़ा. खबरों की माने तो उन्होंने साल 2007 में दुबई में एक अमेरिकन सर्जन से ये सर्जरी करवायी है. इसके बाद भी वो कई बार सर्जरी करवा चुकीं है.
संजय दत्त: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी काफी समय पहले ही गंजेपन का शिकार हो चुके थे, जिसकी वजह से उनके फिल्मी कैरियर पर असर दिखने लगा था इसके बाद उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सही समझा जिसके बाद उनकी एक अलग पर्सनालिटी सामने आयी और कैरियर ने फिर रफ़्तार पकड़ ली.
कपिल शर्मा : स्टैंड उप कॉमेडियन से अभिनेता बनने के सफर में कपिल शर्मा के भी बाल उड़ गये थे पर अब इनके बाल देखकर आपको पता भी नहीं लगेगा की ये अभिनेता भी गंजेपन का शिकार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




