डेजी शाह ने सलमान की जमकर की तारीफ, कहा- मैं खुशनसीब हूं...
Updated at : 15 Jun 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘रेस 3’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि वह एक्शन फिल्म के अपने सलाहकार और सह-कलाकार सलमान खान को निराश करना नहीं चाहती. डेजी ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा, उन्होंने मनोरंजन उद्योग में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट के रूप में काम किया […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्म ‘रेस 3’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि वह एक्शन फिल्म के अपने सलाहकार और सह-कलाकार सलमान खान को निराश करना नहीं चाहती.
डेजी ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा, उन्होंने मनोरंजन उद्योग में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट के रूप में काम किया था. इसके बाद सलमान ने फिल्म ‘जय हो’ के साथ उन्हें ब्रेक दिया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जीवन चुनौतियों से भरा है. आपको अपने जन्म से चुनौती का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा, मेरे लिए ‘जय हो’ में ब्रेक मिलना चुनौतिपूर्ण था और इसके बाद मेरी यात्रा काम और भाग्य पर निर्भर थी इसलिए मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता के आशीर्वाद ने यहां तक पहुंचाने में मदद की है और मैं खुशनसीब हूं कि सलमान खान ने मुझे एक स्तर तक पहुंचने में मदद की.
उन्होंने कहा उसके बाद उस स्तर को आगे बढ़ाना मेरी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है. सलमान खान को लाखों लोग प्यार करते हैं और अगर उन्हें मुझ पर विश्वास है तो मैं उन्हें निराश करना नहीं चाहती. ‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




