ePaper

कुछ तो है खास! ब्वायफ्रेंड निक के कजन की शादी में पहुंची ''''देसी गर्ल'''' प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 13 Jun 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ तो है खास! ब्वायफ्रेंड निक के कजन की शादी में पहुंची ''''देसी गर्ल'''' प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वायफ्रेंड को लेकर काफी तेजी से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. ”जी हां”, इन दिनों प्रियंका जहां अपने ब्वायफ्रेंड निक जोहन्स को लेकर काफी तेजी से सुर्ख़ियों का विषय बनी हुई हैं वहीं दूसरी ओर वह अपने टीवी शो ‘क्वांटिको-3’ में भारतीय […]

विज्ञापन

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वायफ्रेंड को लेकर काफी तेजी से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं.

”जी हां”, इन दिनों प्रियंका जहां अपने ब्वायफ्रेंड निक जोहन्स को लेकर काफी तेजी से सुर्ख़ियों का विषय बनी हुई हैं वहीं दूसरी ओर वह अपने टीवी शो ‘क्वांटिको-3’ में भारतीय लोगों को आतंकवादी दिखाने की वजह से भी काफी सुर्खियों में हैं.

उल्लेखनीय है कि प्रियंका की चर्चा इनदिनों चारों ओर है. पिछले दिनों ही में उनके बॉयफ्रेंड निक के एक फैन क्लब पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमे निक प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर से यह साफ हो रहा है कि दोनों एक शादी में गये हैं.

आपको बता दें कि वह शादी निक के कजन की हैं जिसमे वह प्रियंका को लेकर गये थे. कुछ समय पहले ही दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. निक ओर प्रियंका एक-दूजे की तस्वीर पर कई बार कमेंट्स भी कर चुके हैं ओर उस वजह से दोनों के अफेयर को सही भी बताया गया हैं.

अब तक दोनों ने इस बारे में कोई बात नहीं की हैं ओर सच क्या है वह कोई नहीं जानता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola