‘विश्वरूपम 2’ के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लांच करेंगे आमिर
Updated at : 10 Jun 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 11 जून को कमल हासन की द्विभाषी फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लांच करेंगे. ट्रेलर का तेलुगू वर्जन जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लांच करेंगे. कमल द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म तमिल और हिंदी में शूट हुई है. यह तेलुगू में भी डब की जायेगी. इसका हिंदी […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 11 जून को कमल हासन की द्विभाषी फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लांच करेंगे. ट्रेलर का तेलुगू वर्जन जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लांच करेंगे. कमल द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म तमिल और हिंदी में शूट हुई है. यह तेलुगू में भी डब की जायेगी. इसका हिंदी वर्जन रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज होगा. कमल ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर रिलीज हो रहा है.
इस सीक्वेंस के लिए धैर्य रखने और निरंतर प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा, यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और इस फिल्म से जुड़े हर शख्स ने बहुत मेहनत की है. यह हमारे काम में लोगों का विश्वास है, जो हमें मजबूत बनाता है. मैं आशा करता हूं कि आप सभी ने आपके लिए प्यार और जुनून के साथ जो कुछ बनाया है उसे पसंद करें.
‘विश्वरूपम 2’ कमल की 2013 की फिल्म ‘विश्वरूपम’ का सीक्वल है. इसमें शेखर कपूर, वहीदा रहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमियाह, जयदीप अहलावत, नसीर, अनंत महादेवन, युसूफ हुसैन और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
बता दें, श्रुति हासन ने फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा, विश्वरूपम 2 के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए मैं गर्वित महसूस कर रही हूं और हम सोमवार शाम 5 बजे ट्रेलर को रिलीज करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




