ePaper

मेरे बच्चों को काम उनकी योग्यता के आधार पर मिला मेरी वजह से नहीं : अनिल कपूर

Updated at : 08 Jun 2018 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे बच्चों को काम उनकी योग्यता के आधार पर मिला मेरी वजह से नहीं : अनिल कपूर

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जिस तरह से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं , वह उससे बेहद खुश हैं. अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बच्चों को उनके टैलेंट के आधार पर काम मिला न कि […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जिस तरह से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं , वह उससे बेहद खुश हैं. अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बच्चों को उनके टैलेंट के आधार पर काम मिला न कि इसलिए कि वह अनिल कपूर के बच्चे थे. सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सांवरिया फिल्म से 2007 में की थी.

हर्षवर्धन कपूर ने ‘ मिर्जिया ‘ और ‘ भावेश जोशी ‘ में काम किया है. उन्होंने कहा , “ मैं उन दोनों के बारे में सबसे ज्यादा जो बात पसंद करता हूं कि वह कलाकार हैं और उन्हें कलाकार के रूप में पहचाना जाता है. ” कपूर नब्बे के दशक के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं. भारतीय फिल्म उद्योग में 35 साल के अपने करियर के बारे में अभिनेता का कहना है कि वह एक कलाकार के तौर पर समर्पित थे , इसलिए ही इतनी लंबी पारी खेल पाए.
उन्होंने कहा , “ निरंतरता जरूरी है. इसके अलावा खुद का ख्याल मानसिक और शारीरिक रूप से भी रखना होता है और खतरें भी उठाने होते हैं. कुछ दिनों में इस उद्योग में मैं 35 साल पूरे कर लूंगा. मैं सफल रहा है. मैं मानता हूं कि मैं इतना आगे आया हूं तो जरूर मैंने कुछ अच्छा किया होगा . ” अभिनेता की अगली फिल्म ‘ रेस 3′ सिनेमाघरों में 15 जून को रिलीज होने जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola