ePaper

रणवीर ने दीपिका के लिए ढूढ़ा नया आशियाना, शादी के बाद हो सकते हैं शिफ्ट...!

Updated at : 08 Jun 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर ने दीपिका के लिए ढूढ़ा नया आशियाना, शादी के बाद हो सकते हैं शिफ्ट...!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें हैकि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं. दोनों के परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं. वहीं शादी के बाद रणवीर और दीपिका नये घर में शिफ्ट होने का प्‍लान बना रहे हैं. पिछले दिनों भी खबरें थी कि […]

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें हैकि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं. दोनों के परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं. वहीं शादी के बाद रणवीर और दीपिका नये घर में शिफ्ट होने का प्‍लान बना रहे हैं. पिछले दिनों भी खबरें थी कि दोनों अपार्टमेंट की तलाश कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले दोनों वर्ली के उस बिल्डिंग में भी पहुंचे थे जहां विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने पहले से अपना आशियाना बना रखा था.

स्‍पॉब्‍वॉय की खबर के मुताबिक, रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट में नया घर खरीदा है. दरअसल रणवीर इसी बिल्‍डिंग में रहते है जहां उनके साथ उनका पूरा परिवार रहता है. वे परिवार के साथ 6, 7 और 8वें मंजिल पर रहते हैं. रणवीर ने इसी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर अपना घर खरीदा है. फिलहाल इसके इंटीरियर का काम चल रहा है.

बुधवार को दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ बांद्रा के एक ज्‍वैलरी शॉप में देखी गई थीं. खबरों के मुताबिक दीपिका यहां गहने खरीदने आई थीं. स्‍पॉटब्‍वॉय को एक सूत्र ने बताया कि नवंबर 18 से 20 के बीच दोनों शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी शादी की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है.

दोनों स्‍टार्स के वर्कफ्रेंट की बात करें तो रणवीर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सिंबा की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जो अगले साल रिलीज होगी. वहीं दीपिका ने खुद को फ्री रखा है. उन्‍होंने इरफान खान के साथ एक फिल्‍म साइन की है लेकिन इरफान फिलहाल विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं. इसके अलावा दीपिका ने किसी प्रोजेक्‍ट को हाथ नहीं लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola