ePaper

VIDEO: चकाचौंध से दूर खेती कर रहे हैं बॉलीवुड के ''हीमैन'' धर्मेंद्र, कहा-मेहनत के फल खाने का समय...

Updated at : 06 Jun 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: चकाचौंध से दूर खेती कर रहे हैं बॉलीवुड के ''हीमैन'' धर्मेंद्र, कहा-मेहनत के फल खाने का समय...

कभी बॉलीवुड के हैंडसम हंक रह चुके धर्मेंद्र आज चकाचौंध भरी दुनिया से दूर खेती कर रहे हैं. वे अपने खेतों में समय बिता रहे हैं और आर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से अपने खेत और पशुओं पर ध्‍यान दे रहे हैं. धर्मेंद्र ने कुछ वीडियो शेयर किये हैं जिसमें वे अपने […]

विज्ञापन

कभी बॉलीवुड के हैंडसम हंक रह चुके धर्मेंद्र आज चकाचौंध भरी दुनिया से दूर खेती कर रहे हैं. वे अपने खेतों में समय बिता रहे हैं और आर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से अपने खेत और पशुओं पर ध्‍यान दे रहे हैं. धर्मेंद्र ने कुछ वीडियो शेयर किये हैं जिसमें वे अपने पशुओं को चारा खिलाते और खेती करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने बाड़े में बंधे सभी पशुओं की चर्चा करते भी नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/BjjjZBkHPVu/

इसके अलावा भी धर्मेंद्र ने एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वे अपने खेत के आमों के बारे में बात कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि मेहनत का फल खाने का समय आ गया. ये मेरे खेत के अल्फॉन्जों आम हैं. बड़े प्‍यार से इन्‍हें बोया था.

https://www.instagram.com/p/Bjji7LvH7KD/

धर्मेंद्र की एक तसवीर भी वायरल हो रही है जिसमें उन्‍होंने सिर पर टोकरा उठा रखा है. 82 साल की उम्र में धर्मेंद्र का यह जज्‍बा और स्‍टेमीना तारीफ के काबिल है. ये सभी तसवीरें और वीडियोज़ आपका धरम नामक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.

बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था और वे पिछले 58 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. धर्मेंद्र ने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे (1960)’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

https://www.instagram.com/p/Bjjs02PnD42/

धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और जल्‍द ही फिल्‍म ‘यमला पहला दीवानाः फिर से’ में अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola