बोलीं अभिनेत्री शमा सिकंदर - बच्चा पैदा करने के लिए शादीशुदा होना जरूरी नहीं

Updated at :03 Jun 2018 10:19 AM
विज्ञापन
बोलीं अभिनेत्री शमा सिकंदर - बच्चा पैदा करने के लिए शादीशुदा होना जरूरी नहीं

मुंबई : बच्चा पैदा करने के लिए उनका शादीशुदा होना जरूरी नहीं है. यह बात अभिनेत्री शमा सिकंदर ने कही है. शमा ने 2 साल पहले अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से सगाई कर ली थी और तभी से लगातार उनकी शादी के बारे में सवालों का दौर जारी है. हालांकि 24 महीने से ज्यादा वक्त […]

विज्ञापन

मुंबई : बच्चा पैदा करने के लिए उनका शादीशुदा होना जरूरी नहीं है. यह बात अभिनेत्री शमा सिकंदर ने कही है. शमा ने 2 साल पहले अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से सगाई कर ली थी और तभी से लगातार उनकी शादी के बारे में सवालों का दौर जारी है. हालांकि 24 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी शमा ने अपनी शादी के बारे में कुछ खास प्लान नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि हम शादी के बारे में प्लान करते रहते हैं लेकिन कुछ भी तय नहीं कर पा रहे.

शमा ने कहा कि हम पहले ही ऐसा महसूस करते हैं जैसे हम शादीशुदा हैं. हम जिंदगी को एक बड़ी पार्टी की तरह एंजॉय करते हैं, तो हमारी शादी भी किसी बड़ी पार्टी की तरह होगी जिसमें हमारे रिश्तेदार शरीक होंगे. उन्होंने कहा कि वह ऐसा महसूस करती हैं कि एक दिन वह छुट्टियां मनाने जाएंगी और फिर अचानक से सबको शादी की खबर देकर चौंका देंगी.

खुले तौर पर और बेबाक बोलने वाली शमा ने बच्चों के बारे में कहा कि बच्चा पैदा करने के लिए मुझे शादी करने की जरूरत नहीं है. मैं ऐसे भी उसे अपना लाडला बेटा ही कहूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola