ePaper

27 मई को रांची में होंगी सपना चौधरी, VIDEO

Updated at : 26 May 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
27 मई को रांची में होंगी सपना चौधरी, VIDEO

रांची: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी 27 मई को झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड समारोह (JIFFA) में शामिल होंगी. सपना चौधरी हरियाणा में अपने डांस परफॉरमेंस को लेकर मशहूर हैं. वे जब भी स्‍टेज पर होती हैं लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं. सपना ने रांची आने को लेकर अपनी खुशी व्‍यक्‍त […]

विज्ञापन

रांची: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी 27 मई को झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड समारोह (JIFFA) में शामिल होंगी. सपना चौधरी हरियाणा में अपने डांस परफॉरमेंस को लेकर मशहूर हैं. वे जब भी स्‍टेज पर होती हैं लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं. सपना ने रांची आने को लेकर अपनी खुशी व्‍यक्‍त है. हाल ही में सपना चौधरी बिग बॉस के 11वें सीजन में शामिल हुई थीं. सपना चौधरी की पूरे देशभर में अच्‍छी-खासी फैन फ्लोविंग है.

झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड समारोह की शुरुआत शुक्रवार को राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगावं के मेगा कॉम्‍लेक्‍स में हुई. इस समारोह में देश-विदेश से कई कलाकार शामिल हुए हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=d4UHIDS8kFI

समारोह के पहले दिन झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अर्जुन मुंडा, बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता अमोल पालेकर, अभिनेता संजय मिश्रा, अखिलेंद्र मिश्रा, राजेश जयेश, यशपाल शर्मा, पोलैंड की एक्‍ट्रेस नतालिया, भोजपुरी गायिका देवी जैसे कई गणमान्‍य लोग मौजूद थे. इस मौके पर कई स्‍थानीय कलाकारों को सम्‍मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola