‘वीरे दी वेडिंग'' लैंगिक समानता की बात करती है: सोनम कपूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2018 8:28 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है. सोनम फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी में आई हुई थीं. उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है. सोनम फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी में आई हुई थीं. उन्होंने कहा कि फिल्म का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण का प्रचार करना नहीं बल्कि चार सहेलियों की सामान्य सी कहानी बताना है.

सोनम ने कहा , ‘यह फिल्म मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। यह महिला केंद्रित फिल्म है लेकिन यह महिला सशक्तिकरण या इस तरह की चीजों के बारे में नहीं है. यह चार महिला किरदारों के जश्न मनाने के बारे में है.’

वहीं फिल्म की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा , “मेरे लिए यह फिल्म सशक्त करने वाली है क्योंकि यह महिलाओं के पसंद के बारे में बात करती है.’ बता दें कि इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है. वहीं रिया कपूर और एकता कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्‍म 1 जून को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola