अब रील लाइफ में भी अली फजल व रिचा चड्ढा रोमांस करते दिखेंगे

मुंबई : अली फजल व रिचा चड्ढा जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते व रोमांस करते दिखेंगे. रियल लाइफ में फैजल व रिचा दोनों डेटिंग कर रहे हैं और वे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ काम करेंगे. इस फिल्म को लाॅस एंजल्स बेस्ड एक डायरेक्टर निर्देशित करेंगे. इस प्रोजेक्ट को पिछले सप्ताह […]
मुंबई : अली फजल व रिचा चड्ढा जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते व रोमांस करते दिखेंगे. रियल लाइफ में फैजल व रिचा दोनों डेटिंग कर रहे हैं और वे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ काम करेंगे. इस फिल्म को लाॅस एंजल्स बेस्ड एक डायरेक्टर निर्देशित करेंगे. इस प्रोजेक्ट को पिछले सप्ताह तब अंतिम रूप दिया गया जब यह रोमांटिक कपल स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहा था.
अली फजल व रिचा चड्ढा इससे पहले फुकरे और फुकरे रिटर्न में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. हालांकि यह पहला मौका होगा जब यह कपल पर्दे पर एक-दूसरे के अपोजिट होगा. ये दोनों जेनेवा में पिछले दिनों फिल्मा निर्माता से मिले थे वहीं इसे अंतिम रूप दिया गया. अमेरिका व भारत में फिल्म की शूटिंग होगी. सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है.
अली फजल व रिचा चड्ढा का रोमांस पिछले साल सितंबर में तब शुरू हुआ जब दोनों फुकरे दो की शूटिंग कर रहे थे. इसके बाद यह कपल कई मौकों पर साथ छुट्टियां मनाने गया. इस साल के शुरू में रिचा चड्ढा तब अली फैजल के साथ दिखीथीं, जब वे वेनिस में अपनी हॉलीवुड फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल का वर्ल्ड प्रीमियम करने गये थे. इससे दोनों के मजबूत रिश्ते की बात जाहिर हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










