ePaper

इस वजह से दिशा पटानी को मिली सलमान की फिल्‍म ''भारत'' में इंट्री, जानें कारण

Updated at : 18 May 2018 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से दिशा पटानी को मिली सलमान की फिल्‍म ''भारत'' में इंट्री, जानें कारण

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म भारत एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्‍म में सलमान के साथ टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म के निर्देशक अली अब्‍बास जफर ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. सलमान ने भी दिशा का वेलकम किया है. इस फिल्‍म को दिशा के करियर का […]

विज्ञापन

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म भारत एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्‍म में सलमान के साथ टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म के निर्देशक अली अब्‍बास जफर ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. सलमान ने भी दिशा का वेलकम किया है. इस फिल्‍म को दिशा के करियर का अहम मोड़ माना जा रहा है. दिशा की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्‍म होगी. इसे पहले वे ‘धौनी द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ और ‘बागी 2’ में नजर आ चुकी हैं.

अली ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा,’ भारत फिल्‍म के सफर में आपका स्‍वागत है दिशा पटानी.’ यह फिल्‍म साल 2019 में रिलीज होगी जिसमें सलमान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं.

बता दें दिशा पटानी में बॉलीवुड में फिटनेस फ्रीक के तौर पर जानी जाती हैं. यही कारण माना जा रहा है कि अली ने दिशा की खूबसूरती और एथलेटिक फिज़ीक की वजह से उन्‍हें इस रोल के लिए चुना है. आये दिन दिशा की कोई न कोई एक्‍शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में दिशा का किरदार 60 के दशक की एक सर्कस कलाकार के तौर पर दिखाई देंगी.

हाल ही में दिशा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह पानी के अंदर हैंडस्‍टैंड स्‍टंट करती हुई नजर आईं थी. इस वीडियो को फैंस का शानदार रिस्‍पांस मिला था. इसके अलावा दिशा अपने डांस वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं.

बता दें कि ‘भारत’ साउथ कोरियन फिल्‍म ‘ओडे टू माय फादर’ की ऑफिशियल रीमेक है. फिल्‍म की कहानी आजादी से लेकर 2000 तक की मुख्‍य घटनाओं को लेकर बुनी गई है जिसमें सलमान का किरदार कई दशकों तक का सफर तय करेगा. ख़बरें हैं कि तो ‘भारत’ में राज कपूर की फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को भी ट्रिब्यूट दिया जायेगा जो साठ के दशक की महत्वपूर्ण फ़िल्मों में शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola