Shocking! 23 साल की एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप, डायरेक्टर सहित 4 पर FIR

चेन्नई की एक एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप की एक घटना सामने आयी है. इस एक्ट्रेस ने पुलिस में मामले दर्ज करवाया है, जिसमें लिखा है कि उनके साथ4 लोगों ने मिलकर रेप किया है.इसमेंएक फिल्म डायरेक्टर भी शामिल है. यही नहीं, एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म के बाद उन बदमाशों ने उसकीसोने की चेन और कैश […]
चेन्नई की एक एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप की एक घटना सामने आयी है. इस एक्ट्रेस ने पुलिस में मामले दर्ज करवाया है, जिसमें लिखा है कि उनके साथ4 लोगों ने मिलकर रेप किया है.इसमेंएक फिल्म डायरेक्टर भी शामिल है.
यही नहीं, एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म के बाद उन बदमाशों ने उसकीसोने की चेन और कैश भी छीन लिया. एक्ट्रेस की उम्र 23 साल बतायी जा रही है. मालूम हो कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, अब इस घटना की खबर ने शोबिज की दुनिया को स्तब्ध कर दिया है.
पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस को एक डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने के बहाने पोरुल इलाके के एक घर में बुलाया, वहां पहले से ही 3 लोग मौजूद थे. चारों ने उस एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद मौजूद 3 हजार रुपये भी छीन लिये.
एक्ट्रेस के गले में सोने की चेन भी थी, उन लोगों ने वह चेन भी छीन ली. यहीनहीं, उन बदमाशों ने एक्ट्रेस के साथ रेप का वीडियो भी बनाया और उसे धमकी दी कि अगर वो पुलिस के पास गयी तो वो यह वीडियो लीक कर देंगे.
एक्ट्रेस के मुताबिक, निर्देशक एक नयी फिल्म शुरू करने जा रहा था जिसमें उसने रोल का ऑफर दिया था. अभी सारे बदमाश फरार बताये जा रहे हैंऔर पुलिस फिलहाल बदमाशों की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










