हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर संग रचाई दूसरी शादी, जानें कौन हैं ?

Updated at :12 May 2018 7:51 AM
विज्ञापन
हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर संग रचाई दूसरी शादी, जानें कौन हैं ?

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में शादी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जब सब सोनम कपूर की शादी में बिजी थे तब अचानक नेहा धूपिया ने शादी की घोषणा कर दी. अब बी-टाउन के एक और चर्चित सेलेब का नाम गुपचुप शादी करने की लिस्‍ट में जुड़ गया है. मशहूर सिंगर और म्यूज़िक कम्पोज़र […]

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में शादी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जब सब सोनम कपूर की शादी में बिजी थे तब अचानक नेहा धूपिया ने शादी की घोषणा कर दी. अब बी-टाउन के एक और चर्चित सेलेब का नाम गुपचुप शादी करने की लिस्‍ट में जुड़ गया है. मशहूर सिंगर और म्यूज़िक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोनया कपूर से शादी कर ली है. दोनों ने 11 मई की रात को शादी की.

हिमेश रेशमिया ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सोनिया संग एक तसवीर पोस्‍ट की है जो शादी की है. दुल्‍हन बनी सोनिया बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और हिमेश भी जंच रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BiqEOpngP7K/

कौन हैं सोनिया कपूर

सोनिया ने कई टीवी सीरीयल्‍स में काम किया है. पिछले काफी समय से वे हिमेश रेशमिया की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोनिया ने ‘किट्टी पार्टी’ (रुखसाना), ‘पिया का घर’ (श्‍वेता), ‘आ गले लग जा’ (प्रीति), ‘सती…सत्‍य की शक्ति’ (सानिका), ‘जय हनुमान’ (मंदोदरी), ‘कभी-कभी’ (नीलू निगम), ‘कुसुम’ (नैना बजाज), ‘कभी हां कभी ना’ (अवंतिका), ‘ज़ारा’ (ज़ारा), ‘कैसा ये प्‍यार है’ (नैना खन्‍ना), ‘जुगनी चली जलंधर’ (मंजीत भल्‍ला), ‘नीली आंखें’ (नीलू निगम), ‘लव यू जिंदगी’ (मिताली कपूर), ‘येस बॉस’ (मीरा श्रीवास्‍तव) और ‘जय गणेश’ (लक्षमी) जैसे सीरियल्‍स में काम किया. सोनिया को सबसे ज्‍यादा सीरियल ‘किट्टी पार्टी’ में निभाए गए किरदार रुखसाना के लिए जाना जाता है. हालांकि पिछले कुछ सालों से वे किसी प्रोजेक्‍ट में नजर नहीं आ रही है.

हिमेश रेशमिया दूसरी शादी

सोनिया को हमसफर बनाने से पहले हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़कर पहली पत्‍नी कोमल से तलाक लिया था. हिमेश और कोमल का एक बेटा भी है. उसका नाम है स्वयं. हिमेश की पत्नी कोमल और उनका बेटा हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहे. कहा जाता है कि कोमल शांत स्‍वभाव की इंसान हैं. हिमेश रेशमिया जब 21 साल के थे तब साल 1995 में उनकी शादी कोमल से हुई थी. इस शादी के 22 साल बाद साल 2017 में हिमेश ने पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था.

सोनिया जिम्‍मेदार नहीं

हिमेश की पहली पत्‍नी कोमल ने कभी भी अपनी शादी टूटने के लिए सोनिया को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया. कोमल ने सोनिया के खिलाफ एक लफ्ज भी नहीं बोला. उनका कहना था कि शादी सोनिया की वजह से नहीं टूटी. उन्‍होंने ने अपने एक बयान में कहा था, ‘इस मामले में किसी को घसीटा नहीं जाना चाहिये. हमारी शादी कम्‍पैटबिलिटी की कमी की वजह से नहीं चल पाई. सोनिया इन सबकी जिम्‍मेदार नहीं है और मेरा बेटा व परिवार सोनिया को परिवार के सदस्‍य के रूप में प्‍यार करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola