रणबीर कपूर की एक्टिंग देख गदगद हुए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, करीबी दोस्‍त के बेटे के बारे में कही ये बात

Updated at :26 Apr 2018 12:33 PM
विज्ञापन
रणबीर कपूर की एक्टिंग देख गदगद हुए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, करीबी दोस्‍त के बेटे के बारे में कही ये बात

बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘संजू’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसके बाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ हो रही है. रणबीर की मेहनत साफ दिख रही है और उन्‍होंने इस किरदार के लिए संजय दत्‍त की बॉडी लैग्‍वेंज को भी बखूबी अपनाया है. फिल्‍म संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म है. राजकुमार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘संजू’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसके बाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ हो रही है. रणबीर की मेहनत साफ दिख रही है और उन्‍होंने इस किरदार के लिए संजय दत्‍त की बॉडी लैग्‍वेंज को भी बखूबी अपनाया है. फिल्‍म संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को लेकर अब अभिनेता और भाजपा सांसद इस फिल्‍म से जुड़े कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

शत्रुघ्‍न ने ट्वीट किया,’ संजय दत्‍त बायोग्राफी फिल्‍म का टीजर देखा…रणबीर कपूर का अभिनय, ऋषि कपूर के योग्‍य बेटे और राजकपूर के पोते. रणबीर आपके अवलोकन की समझ, संजय दत्‍त के किरदार को बखूबी पढ़ना, मेरे दोस्‍त सुनील दत्‍त के बेटे, सुनील दत्‍त एक महान शख्सियत थे.’

उन्होंने फिल्‍म की तारीफ करते हुए लिखा,’ बेहतर प्रस्‍तुति, शानदार और गहन शोध कर बनाये गये इस फिल्‍म को सफलता मिलनी चाहिए. उम्‍मीद है, मेरे दोस्‍त और एक शानदार डायरेक्‍टर को शुभकामनायें दें, रणबीर कपूर संजू के किरदार में हैं, ये फिल्‍म सुपरहिट होगी.’

बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त के करीबी दोस्‍त रहे हैं. दोनों ने ‘धर्मयुद्ध’, ‘शान’ और ‘जानी दुश्‍मन’ जैसी कई फिल्‍मों में साथ काम किया था. इस साल शत्रुघ्‍न ने संजय दत्‍त की बेटी त्र‍िशाला दत्‍त से मुलाकात की थी. उन्‍होंने तसवीर पोस्‍ट करते हुए लिखा था,

‘मशहूर अभिनेता संजय दत्त की बेटी और मेरे दोस्त ग्रेट सुनील दत्त की पोती खूबसूरत त्रिशाला से दुबई में मिलने का मौका मिला.’
पिछले दिनों शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बायोपिक फिल्‍म की चर्चाएं जोरों पर थी. जब उनसे पूछा गया था कि स्क्रीन पर उनका किरदार निभाने के लिए कौन सर्वश्रेष्ठ होगा, उन्होंने कहा, “रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सभी नए प्रतिभाशाली कलाकार बेहद अच्छा काम कर रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola