ePaper

''Beyond The Clouds'' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पिता संग पहुंची जाह्नवी कपूर

Updated at : 19 Apr 2018 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
''Beyond The Clouds'' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पिता संग पहुंची जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्ट इनदिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. ईशान दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्‍म ‘धड़क’ में काम कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले ईशान की फिल्‍म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ (Beyond The Clouds) शुक्रवार (20 अप्रैल) को रिलीज होने जा रही है. हाल ही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्ट इनदिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. ईशान दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्‍म ‘धड़क’ में काम कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले ईशान की फिल्‍म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ (Beyond The Clouds) शुक्रवार (20 अप्रैल) को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं.

जाह्नवी कपूर ‘धड़क’ से डेब्‍यू करने जा रही है लेकिन ईशान की यह दूसरी फिल्‍म होगी. ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ (Beyond The Clouds) की स्‍क्रीनिंग के दौरान और भी कई सितारे पहुंचे थे लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियों ने ध्‍यान खींचा.

जाह्नवी और ईशान पहले भी एकसाथ कई फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग के लिए पहुंचते रहे हैं. लेकिन इस बार मौका ईशान की डेब्‍यू‍ फिल्‍म था, ऐसे में अपने कोस्‍टार की फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग में जाह्नवी का पहुंचना लाजिमी था. ईशान और जाह्नवी ने हाल ही में धड़क की शूटिंग खत्‍म की है.

ईशान खट्टर अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ स्‍पॉट की गईं. ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में उनके साथ मालविका मोहनन भी हैं. इस फिल्‍म को लेकर कास्टिंग डाइरेक्टर हनी त्रेहान ने मलयाली फिल्मों में काम कर चुकीं मालविका को बताया था कि दीपिका और कंगना सहित कई बड़े सितारे फिल्म का हिस्सा बनने की होड़ में शामिल थे.

मालविका ने इस बारे में कहा था, ‘हर कोई होड़ में था , इसलिए उन्होंने कहा था कि अगर यह किरदार तुम्हें मिलता है तो अच्छा होगा. मैं किरदार के लिए उपयुक्त थी , इस कारण से मुझे फिल्म में लिया गया. मैं भूमिका हासिल कर खुश थी. मैं इन अभिनेत्रियों को काफी पसंद करती हूं

बता दें कि इस फ़िल्म के निर्देशक माजिद मजीदी ईरान के हैं जो ऑफबीट किस्म की फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola