ePaper

ये हैं करण जौहर की नयी स्‍टूडेंट तारा सुतानिया, इंडस्‍ट्री से है पुराना नाता, जानें 7 खास बातें

Updated at : 11 Apr 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
ये हैं करण जौहर की नयी स्‍टूडेंट तारा सुतानिया, इंडस्‍ट्री से है पुराना नाता, जानें 7 खास बातें

‘बागी 2’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म देने के बाद एक्‍शन हीरो टाइगर श्रॉफ अब अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में बिजी हो गये हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन के तले बन रही इस फिल्‍म की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी है. चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे भी अभिनेता […]

विज्ञापन

‘बागी 2’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म देने के बाद एक्‍शन हीरो टाइगर श्रॉफ अब अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में बिजी हो गये हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन के तले बन रही इस फिल्‍म की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी है. चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे भी अभिनेता के साथ रोमांस करती दिखेंगी. वहीं अब इस फिल्‍म में नयी स्‍टूडेंट तारा सुतानिया की भी इंट्री हो चुकी हैं.

तारा सुतारिया का फर्स्‍टलुक जारी किया जा चुका है. फिल्‍म में वे भी टाइगर श्रॉफ के आपोजिट नजर आयेंगी. फिल्‍म के नये पोस्‍टर में तारा बेहद खूबसूरत और स्‍टनिंग लग रही हैं. वहीं टाइगर का भी एक और पोस्‍टर जारी किया गया है. जानें कौन है तारा सुतानिया…

1. तारा सुतारिया एक एक्‍ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और डांसर भी हैं.

2. तारा ने क्‍लासिं‍कल डांस, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग यूके से ली है.

3. 19 नवंबर 1995 को मुंबई में जन्‍मीं तारा एक वीडियो जॉकी (वीजे) भी है. उन्‍होंने वीजे के तौर पर डिज्नी में भी काम किया है.

4. तारा भले की ‘SOTY 2’ के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं लेकिन फिल्मों से उनका कनेक्शन पुराना है. उन्‍होंने रितिक रोशन और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर फिल्म गुज़ारिश में गाना गाया था.

5. ब्रिटेन के रॉयल अकादमी ऑफ डांस की इस स्टूडेंट ने आमिर खान की फिल्‍म ‘तारे ज़मीन पर’ और फिल्म डेविड में भी गाना गाया था.

6. साल 2008 में वो पोगो अमेज़िंग किड्स अवार्ड्स में सिंगर कैटेगरी में सातवें नंबर पर थीं.

7. तारा का नाम पहले हॉलीवुड की एक फिल्म के लिए कास्ट किये जाने की खबरें थीं लेकिन बाद में नाओमी स्कोट ने उस रोल के लिए बाज़ी मार ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola