ePaper

Flashback: इस फोटो को दिखाकर अमिताभ बच्‍चन ने मांगा था काम, हो गये थे रिजेक्‍ट

Updated at : 21 Mar 2018 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Flashback: इस फोटो को दिखाकर अमिताभ बच्‍चन ने मांगा था काम, हो गये थे रिजेक्‍ट

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा एक्टिव रहनेवाले सेलेब्‍स में गिने जाते हैं. वे फोटोज़ और वीडियोज़ तो शेयर करते ही हैं, प्‍लेटफॉर्म पर अपने फैंस से बात भी करते रहते हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक पुरानी याद साझा की है. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन एक तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा एक्टिव रहनेवाले सेलेब्‍स में गिने जाते हैं. वे फोटोज़ और वीडियोज़ तो शेयर करते ही हैं, प्‍लेटफॉर्म पर अपने फैंस से बात भी करते रहते हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक पुरानी याद साझा की है. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन एक तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जो बेहद दिलचस्‍प है.

उन्‍होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ फिल्‍मों में जॉब के लिए मेरी ऐप्‍ल‍िकेशन पिक्‍चर.. 1968.. कोई आश्‍चर्य नहीं कि मैं रिजेक्‍ट हो गया था!!’ इस तसवीर में बिग बी ने ऑफ-वाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहन रखा है और एक पेड़ के नीचे बैठे हैं.

https://www.instagram.com/p/BgiqRtyhB4o/

बता दें कि 75 वर्षीय अमिताभ बच्‍चन ने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘सात हिंदुस्‍तानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अमिताभ खुद ही बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में काम पाने के लिए उन्‍हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. बिग बी यह तसवीर को फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं और वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गौरतलब है कि महानायक अमिताभ बच्‍चन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं. 75 की उम्र में भी बिग बी अपने काम को लेकर बेहद सीरियस हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनका चेकअप किया था और वे शूटिंग प पर लौट गये आये थे. फिलहाल बिग बी बिल्‍कुल ठीक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola