फिर सुर्खियों में सुष्मिता सेन, ट्विटर पर लिखा- Completely Yours

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर है लेकिन अपनी पर्सनल लार्इफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब हाल ही में वे अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस ट्वीट से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा कि अब वो सिंगल […]
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर है लेकिन अपनी पर्सनल लार्इफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब हाल ही में वे अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस ट्वीट से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा कि अब वो सिंगल नहीं है. उनकी लाईफ में किसी की इंट्री हो चुकी है.
सुष्मिता सेन ने ट्विटर अकाउंट पर एक तसवीर शेयर की है. इस तसवीर में लिखा है,’ मैं अपने दूसरे हाफ को सर्च नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं हाफ नहीं हूं.’ इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में #Completely Yours लिखा है.
👊❤️#CompletelyYours 😉 pic.twitter.com/AUOo9yZLpp
— sushmita sen (@thesushmitasen) March 20, 2018
सुष्मिता सेन के इस ट्वीट से कयास लगाये जा रहे हैं उनकी जिंदगी में कोई शख्स तो है जिसकी वे बात कर रही हैं. पिछले दिनों सुष्मिता सेन और रितिक भसीन के ब्रेकअप की खबरें आई थी. लेकिन जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी में दोनों एकसाथ नजर आये थे. दोनों को साथ देखकर कहा गया कि ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह थी.
अब सुष्मिता के इस ट्वीट से फिर उनकी लव लाईफ की खबरों ने तूल पकड़ा है. हालांकि सुष्मिता ने यह साफ नहीं किया है कि यह ट्वीट रितिक भसीन के लिए है या किसी और के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




