ePaper

Actress राधिका आप्टे का आरोप : फिल्म में महज एक रोल के लिए करना पड़ा था यह ''काम''

Updated at : 19 Mar 2018 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Actress राधिका आप्टे का आरोप : फिल्म में महज एक रोल के लिए करना पड़ा था यह ''काम''

मुंबर्इ : बाॅलीवुड की अदाकारा राधिका आप्टे ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि एक फिल्म में महज एक रोल पाने के लिए उन्हें ‘फोनिक सेक्स’ करना पड़ा था. राधिका ने ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में एक शो में किया. एक्टर राजकुमार राव के साथ शो में पहुंची एक्ट्रेस ने इसके अलावा कई […]

विज्ञापन

मुंबर्इ : बाॅलीवुड की अदाकारा राधिका आप्टे ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि एक फिल्म में महज एक रोल पाने के लिए उन्हें ‘फोनिक सेक्स’ करना पड़ा था. राधिका ने ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में एक शो में किया. एक्टर राजकुमार राव के साथ शो में पहुंची एक्ट्रेस ने इसके अलावा कई और अनकही से बातों से पर्दा हटाया.राधिका हाल ही में बीएफएफ विद वोग्स का हिस्सा बनी थीं.

इसे भी पढ़ेंः राधिका आप्टे ने बताया- क्‍यों कास्टिंग काउच पर चुप्पी साधे रखती है बॉलीवुड इंडस्ट्री

शो में होस्ट नेहा और एक्टर राजकुमार राव के साथ राधिका ने जमकर मस्ती की. इस मौके पर नेहा ने राजकुमार और राधिका से कई इंटरेस्टिंग सवाल भी किये. इस दौरान राधिका आप्टे ने अपने कैरियर के बारे में बातचीत की. राधिका ने अपने फिल्मी कैरियर के बारे में कई चौंका देने वाले खुलासे भी किये.

राधिका से जब शो में सवाल किया गया कि उनके कैरियर का सबसे वियर्ड ऑडिशन कौन सा हैं? राधिका ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फिल्म ‘देव-डी’ के ऑडिशन के लिए उन्हें फोनिक सेक्स करना पड़ा था. राधिका ने बताया कि उन्होंने इसके बाद उन्होंने कभी फोनिक सेक्स नहीं किया. राधिका ने बताया कि वह उस समय वह पुणे में रहती थीं.

एकता कपूर से शो में राधिका के बारे में सवाल किया गया था, तो एकता ने कहा था कौन राधिका आप्टे? इस पर राधिका आप्टे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? मैं जब उनसे मिली, तो उन्होंने अच्छा बर्ताव किया. तुषार कपूर को डेट करने के सवाल पर राधिका ने कहा कि मेरे पास तुषार का नंबर तक नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola