तलाक के बाद पहली बार एक्‍स-वाईफ संग हॉलीडे पर जायेंगे रितिक रोशन!

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 1:44 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को 3 साल बीत चुके हैं लेकिन अक्‍सर दोनों को बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर एकसाथ समय बिताते देखा गया है. इसी बीच एकतरफ जहां दोनों की दोबारा शादी की खबरें आ रही है वहीं दोनों स्‍टार एकदूसरे संग हॉलीडे प्‍लान कर रहे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को 3 साल बीत चुके हैं लेकिन अक्‍सर दोनों को बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर एकसाथ समय बिताते देखा गया है. इसी बीच एकतरफ जहां दोनों की दोबारा शादी की खबरें आ रही है वहीं दोनों स्‍टार एकदूसरे संग हॉलीडे प्‍लान कर रहे हैं. कहा जा रहा है दोनों एकदूसरे को समय देना चाहते हैं.

स्‍पॉटब्‍वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, रितिक और सुजैन दोस्‍तों के साथ गोवा घूमने जा रहे हैं. वैसे तलाक के बाद भी रितिक-सुजैन को बच्‍चों के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते देखा गया है. लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब दोनों स्‍टार्स बच्‍चों के बिना इस ट्रिप पर जायेंगे. दोनों एकदूसरे को समय देना चाहते हैं.

खबरों के मुताबिक, रितिक और सुजैन एकदूसरे के साथ काफी वक्‍त बिताते हैं. वे नहीं चाहते कि दोनों बच्‍चों (रेहान और रेदान) की परवरिश में कोई कमी हो और न दोनों के अलगाव का असर उनपर पड़े. यही वजह है कि दोनों एकदूसरे को एक और मौका देना चाहते हैं.

बताया जा रहा है कि रितिक, बनारस में अपनी आनगवाली फिल्‍म ‘सुपर 30’ का शूट पूरा करके 22 मार्च को सुजैन के साथ गोवा जायेंगे. वहीं जूम टीवी ने जब दोनों के दोबारा एक होने के बारे में सुजैन से पूछा, तो उन्‍होंने कहा कि वह निजी जिंदगी पर किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी.

गौरतलब है कि रितिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था. हालांकि इसके बाद भी दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं. जब कंगना रनौत ने रितिक पर आरोप लगाए थे तो सुजैन ने रितिक का पूरा साथ दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola