Big B अमिताभ की तबीयत को लेकर आमिर खान ने कहा All Is Well

Updated:
विज्ञापन
Big B अमिताभ की तबीयत को लेकर आमिर खान ने कहा All Is Well

मुंबई: जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने आज बताया कि उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन को पीठ और कंधे की चोट थी लेकिन अब वह ठीक हैं. आमिर ने कहा, मैंने कल रात उनके साथ शूटिंग की थी. उन्हें पीठ और कंधे में समस्या हुई क्योंकि फिल्म में एक्शन के काफी दृश्य […]

विज्ञापन

मुंबई: जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने आज बताया कि उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन को पीठ और कंधे की चोट थी लेकिन अब वह ठीक हैं.

आमिर ने कहा, मैंने कल रात उनके साथ शूटिंग की थी. उन्हें पीठ और कंधे में समस्या हुई क्योंकि फिल्म में एक्शन के काफी दृश्य हैं. लंबे समय के बाद दर्शक उन्हें ऐसा करते हुए देखेंगे. इसलिए निश्चित रूप से यह फिल्म उनके लिए चुनौतीपूर्ण है. लेकिन वह अच्छी प्रकार से इसका मुकाबला कर रहे हैं.

आमिर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसा समय होता है जब आपको शारीरिक समस्याएं होती हैं. वह (अमिताभ) कंधे और पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. परसों उन्हें बहुत समस्या थी लेकिन अब वह ठीक हैं.

आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे सुपरस्टार जोधपुर से रवाना हुए, जहां वह विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर कल उस समय चिंता पैदा हो गयी थी जब उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा था कि उन्होंने मुंबई से अपने डॉक्टरों की एक टीम को जोधपुर बुलाया है.

अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने इसके बाद कहा था कि फिल्म में भारी वेशभूषा के कारण उनकी गर्दन और पीठ में दर्द हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola