क्या श्रीदेवी की संपत्ति पर है बहन श्रीलता की नजर, कपूर परिवार के करीबी सूत्रों का बड़ा दावा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2018 1:41 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवड की लेडी सुपर स्टार श्रीदेवी की पिछले महीने 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में डूब जाने से हुई मौत के बाद पूरा देश मर्माहत हो गया था. मुंबई स्थित श्रीदेवी के घरवउनके देवर अनिल कपूर के घर पर लगातार कई दिनों तक लोगों तांता लगा रहा है, जो लगातार कपूर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवड की लेडी सुपर स्टार श्रीदेवी की पिछले महीने 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में डूब जाने से हुई मौत के बाद पूरा देश मर्माहत हो गया था. मुंबई स्थित श्रीदेवी के घरवउनके देवर अनिल कपूर के घर पर लगातार कई दिनों तक लोगों तांता लगा रहा है, जो लगातार कपूर परिवार के पास शोक जताने व ढांढस बढ़ाने पहुंच रहे थे. लेकिन, इस पूरे मामले में श्रीदेवी की बहन श्रीलता कहीं नजर नहीं आयीं. श्रीलता उनके अंतिम संस्कार में भीकिसीफोटो या वीडियो फुटेज में नजर नहीं आयीं.

श्रीदेवी के निधन पर उनके सौतेले बेटे व अभिनेता अर्जुन कपूर भी शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे थे और दु:खी थे. जबकि अर्जुन कपूर के श्रीदेवी के जीवित रहते उनसे अच्छे रिश्ते नहीं थे. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग भी रोक दी गयी थी.

अब इस मामले में इंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला ने कपूर परिवार के करीब सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि श्रीलता व उनके पति सतीश की नजर श्रीदेवी की चेन्नई स्थित बंगले पर है. श्रीदेवी ने अपनी कमाई से अपने होम टाउन चेन्नई में भी कुछ प्रोपर्टी खरीदी थी और उनमें से कई टैक्स बचाने के लिए अपनी मां के नाम की थी. अब ऐसे में जब श्रीदेवी का निधन हो गया है और उनकी मां भी नहीं हैं तो उनकी मां के नाम पर श्रीदेवी की जो संपत्ति है वह उनकी बहन को मिल सकती है.

पिंकविला के अनुसार, श्रीलता उन चंद लोगों में शामिल हैं जाे आखिरी कुछदिनों में दुबई में उनके साथ थीं. खबर में यह भी कहा गया है कि श्रीदेवी के उनकी बहन श्रीलता से संबंध ठीक नहीं है. हालांकि बोनी कपूर से शादी के बाद दोनों के रिश्ते कुछ ठीक हुए थे. श्रीदेवी की मौत के बाद श्रीलता ने मीडिया में कोई बयान भी नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola