ePaper

श्रीदेवी की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स से भड़कीं अंशुला, बोलीं- मेरी बहनों को ऐसा न बोलें नहीं तो...

Updated at : 06 Mar 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स से भड़कीं अंशुला, बोलीं- मेरी बहनों को ऐसा न बोलें नहीं तो...

मुंबई : श्रीदेवी के जिंदा रहते भले ही अर्जुन कपूर और अंशुला के रिश्ते अपनी सौतेली मां से ठीक न रहे हों लेकिन उनकी मौत के बाद दोनों उनकी बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं. श्रीदेवी के जाने के बाद दोनों बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी का पूरा ध्‍यान रख […]

विज्ञापन

मुंबई : श्रीदेवी के जिंदा रहते भले ही अर्जुन कपूर और अंशुला के रिश्ते अपनी सौतेली मां से ठीक न रहे हों लेकिन उनकी मौत के बाद दोनों उनकी बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं. श्रीदेवी के जाने के बाद दोनों बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी का पूरा ध्‍यान रख रहे हैं.

ताजा घटनाक्रम में अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया जिस पर अर्जुन के किसी फैन ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों के खिलाफ भद्दा कमेंट कर दिया. यह कमेंट देख अंशुला को भड़क गयीं. उन्होंने न सिर्फ उस फैन का कमेंट डिलीट किया बल्कि उसे करारा जवाब देते हुए कहा, "मेरी बहनों के खिलाफ ऐसी भद्दी बातें न लिखें."

अंशुला ने जवाब में लिखा, कि मेरी बहनों के लिए ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें तो ठीक होगा. मुझे यह पसंद नहीं है और इसलिए मैंने आपके कमेंट को डिलीट कर दिया है. मैं आपके मेरे और अर्जुन को लेकर जुनून और प्यार के लिए आभारी हूं. कृपया खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाने का प्रयास करें. प्यार के लिए शुक्र‍िया…

आपको बता दें कि अंशुला के इस पोस्ट पर फैन्स अर्जुन कपूर और उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए खूब सराहना करते दिख रहे हैं. श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और अंशुला जिस तर‍ह से अपने पिता बोनी कपूर और बहनों को सपोर्ट करते नजर आये हैं , इसके लिए दोनों की खूब तारीफें लोग कर रहे हैं. परिवार की इस मुश्किल घड़ी में तमाम कड़वाहट को भुलाकर अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी कपूर के साथ हर वक्त साथ खड़े नजर आये थे.

https://www.instagram.com/p/Bf5SG5zFIYJ/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola