श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री विद्या बालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2018 12:55 PM
मुंबई : बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को सेलिब्रेशन्स स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया. लोखंडवाला में उनके घर के पास स्थित इस क्लब के बाहर श्रीदेवी के प्रशंसक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आये. बड़ी हस्तियों में फिल्मकार करण जौहर सबसे पहले इस […]
मुंबई : बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को सेलिब्रेशन्स स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया. लोखंडवाला में उनके घर के पास स्थित इस क्लब के बाहर श्रीदेवी के प्रशंसक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आये.
बड़ी हस्तियों में फिल्मकार करण जौहर सबसे पहले इस यहां पहुंचे. उनके बाद अरबाज खान, फराह खान,विद्या बालन,कुनिका कपूर,अभिनेत्री रेखा, अभिनेता अजय देवगन, काजोल, जैकलीन फर्नांडीज जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी यहां पहुंची. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख अभिनेत्री विद्या बालन फूट-फूट कर रोने लगीं. वहीं, अंतिम दर्शन के बाद बॉलिवुड अभिनेत्री कुनिका कपूर ने मीडिया को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अभी बोल देंगी.
श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी. मुंबई पुलिस का बैंड सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुका है.
फैंस के हाथों में फूल हैं और वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को क्लब में लाया गया. उनके परिवार के सभी सदस्य भी यहां पहुंचे. भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी यहां मौजूद रहे.
आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे के बाद क्लब के दरवाजे खोले गये लेकिन देशभर से आये उनके प्रशंसक अपनी पसंसदीदा अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए सुबह छह बजे से ही वहां कतारों में लग गये थे. कर्नाटक व चेन्नई से भी उनके प्रशंसक यहां मुंबई पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










