बोल्ड फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई राधिका आप्टे, यूजर्स ने कर डाले भद्दे कमेंट्स

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे एकबार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने को कारण उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी एक तसवीर है. फिल्म पैडमैन में अपनी तारीफ को लेकर सराही जानेवाली अभिनेत्री अपनी एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. इस तसवीर में राधिका आप्टे बिकनी […]
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे एकबार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने को कारण उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी एक तसवीर है. फिल्म पैडमैन में अपनी तारीफ को लेकर सराही जानेवाली अभिनेत्री अपनी एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. इस तसवीर में राधिका आप्टे बिकनी में नजर आ रही हैं.
राधिका इस तसवीर में काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं. वे अपने एक दोस्त के साथ समुद्र किनारे बैठी हैं और हाथ में बीयर का गिलास पकड़े हुए है. उनकी यह तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनकी इस तसवीर को खूब पसंद किया जा रहा है, हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
https://www.instagram.com/p/BflPW8VHDI9/
कई यूजर्स ने उनकी इस तसवीर पर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया. कुछ ने उन्हें ठीक ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे डाली तो कईयों ने उनके दोस्त के बारे में कमेंट किया. बता दें कि ‘पैडमैन’ की सक्सेस के बाद राधिका आप्टे गोवा में हैं. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है.
बता दें कि पैडमैन में राधिका ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था. अब वे जल्द ही सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर वैब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




