IN PICS : बेटी के जन्म के दो साल बाद इस एक्टर जोड़ी ने रचायी शादी

हमारे देश में पहले शादी होती है और उसके बाद बच्चा होता है. लेकिन कहते हैं समय बदल रहा है. तभी तो अब बच्चा पहले हो जा रहा है और शादी बाद में हो रही है. जी हां, फिल्म ‘रॉक ऑन’ के एक्टर पूरब कोहली ने तीन साल के लिव-इन रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड […]
हमारे देश में पहले शादी होती है और उसके बाद बच्चा होता है. लेकिन कहते हैं समय बदल रहा है. तभी तो अब बच्चा पहले हो जा रहा है और शादी बाद में हो रही है. जी हां, फिल्म ‘रॉक ऑन’ के एक्टर पूरब कोहली ने तीन साल के लिव-इन रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड लूसी पेटन से शादी रचा ली है.
यह खबर सुर्खियों में तब आयी, जब सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो सामने आयी. पूरब कोहली की दोस्त अमृता पुरी ने दुल्हा बने पूरब के साथ एक फोटो शेयर की.
इसके साथ ही एक अन्य फोटो में पूरब और उनकी दुल्हन एक-दूसरे का हाथ पकड़े खड़े नजर आ रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन के लिबास में पूरब और लूसी बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं. यह शादी शोर-शराबे से दूर गोवा में हुई, जिसमें इन दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए.
https://www.instagram.com/p/BfOciIxH-6g/
बतातेचलें कि पूरब कोहली और लूसी पेटन की एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है और उसका जन्म पूरब-लूसी की शादी से लगभग दो साल पहले हुआ था.
उस वक्त शादी को लेकर पूरब कोहली ने कहा था, जब हमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तब लूसी 3 महीने की प्रेगनेंट थी और वह अपने बेबी बंप के साथ शादी का गाउन नहीं पहनना चाहती थी. इसलिए हमने अपनी शादी की तारीख अागे के लिए बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










