OMG! शाहरुख खान ने रणवीर को पहचाना ही नहीं, क्‍योंकि खिलजी...

Updated at : 03 Feb 2018 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! शाहरुख खान ने रणवीर को पहचाना ही नहीं, क्‍योंकि खिलजी...

रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म पद्मावत में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को लेकर खासा तारीफ बटोर रहे हैं. म‍हानायक अमिताभ बच्‍चन ने हाल ही में एक मैसेज भेजकर उनकी एक्टिंग को सराहा था. खुद फिल्‍म के डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली ने भी रणवीर की तारीफ की है, साथ ही बताया है कि […]

विज्ञापन

रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म पद्मावत में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को लेकर खासा तारीफ बटोर रहे हैं. म‍हानायक अमिताभ बच्‍चन ने हाल ही में एक मैसेज भेजकर उनकी एक्टिंग को सराहा था. खुद फिल्‍म के डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली ने भी रणवीर की तारीफ की है, साथ ही बताया है कि उन्‍होंने रणवीर को ही खिलजी के किरदार के लिए क्‍यों चुना. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्‍होंने पद्मावत में रणवीर को पहचाना ही नहीं! यह बात हम नहीं खुद शाहरुख खान कह रहे हैं.

दरसअल हाल ही में रणवीर ने शाहरुख को ट्वीट कर पद्मावत देखने की बात कही थी. रणवीर ने लिखा,’ हाय भाई, आपने पद्मावत देखी, मैं काफी चिंतित था.’ लेकिन शाहरुख ने जो जवाब दिया वह चौंकाने वाला है. शाहरुख ने लिखा,’ सो सॉरी, मैं तुम्‍हें महसूस नहीं कर पाया, क्‍योंकि तुम खिलजी की भूमिका में थे. बहुत अच्‍छी फिल्‍म हैं भाई, मैंने देखा, पसंद आई.’

रणवीर सिंह के ट्वीट पर उनके फैंस ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. कुछ ने लिखा,’ हां हम भी जानना चाहते हैं. एक और यूजर ने लिखा,’ शाहरुख खान ने अभी तक फिल्‍म नहीं देखी या नहीं हम भी जानना चाहते हैं.’ ‘पद्मावत’ में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की कैमेस्‍ट्री की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी.

बता दें कि शाहरुख इनदिनों आनंद एल रॉय की फिल्‍म ‘जीरो’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ संग एक तसवीर शेयर की थी जिसमें तीनों रिक्‍शे की सवारी का लुत्‍फ उठाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola